
लखनऊ।. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया। बुधवार को राजभवन में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें 18 नए चेहरे हैं। मंत्रिमंडल मेंछह कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार और 11 राज्यमंत्री शामिल किए गए हैं। पहले कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को प्रस्तावित था, लेकिन इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया। मंगलवार को पूरे दिन नामों को लेकर मंथनचला। माना जा रहा है कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जातिगत समीकरण साधने के लिए कैबिनेट में फेरबदल किया है।

योगी कैबिनेट में नए मंत्री
योगी मन्त्रिमण्डल विस्तार
1- डॉ. महेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली
2-सुरेश राणा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली
3 – भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली
4 – अनिल राजभर ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली
5- रामनरेश अग्निहोत्री ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली
6 – कमलरानी ने ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली
महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, अनिल राजभर और भूपेंद्र सिंह चौधरी कोप्रमोशन मिला। ये पहले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री थे। कमला रानी और रामनरेश को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह दी गई। कमलारानी घाटमपुर (कानपुर) और रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी से विधायक हैं।
6 स्वतंत्र प्रभार
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
1 – नीलकंठ तिवारी ने स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री की शपथ ली
2 -कपिलदेव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली
3- सतीश द्विवेदी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली
4 – अशोक कटारिया राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली
5 – श्रीराम चौहान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली
6 – रविंद्र जायसवाल सतीश द्विवेदी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली
नीलकंठ तिवारी राज्यमंत्री थे, अब इन्हें स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है। जबकि नए चेहरों मेंकपिल देव, सतीष द्विवेदी, अशोक कटारिया, राम चौहान और रवींद्र जायसवाल को शामिल किया गया है।
11 राज्यमंत्री
राज्यमंत्री
1 – अनिल शर्मा ने राज्यमंत्री की शपथ ली
2 – महेश गुप्ता ने राज्यमंत्री की शपथ ली
3 – आनंदस्वरूप शुक्ला ने राज्यमंत्री की शपथ ली
4 – विजय कश्यप ने राज्यमंत्री की शपथ ली
5 – गिरिराज सिंह धर्मेश ने राज्यमंत्री की शपथ ली
6 – लाखन सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री की शपथ ली
7 – नीलिमा कटियार ने राज्यमंत्री की शपथ ली
8 – चौधरी उदयभान सिंह ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली
9 – चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली
10 – रमाशंकर पटेल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली
11 – अजीत सिंह पाल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ल
चार मंत्रियों ने दिया थाइस्तीफा
मंगलवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, खनन राज्य मंत्री अर्चना पांडेय से इस्तीफा ले लिया गया था। राजेश अग्रवाल पर उनकी उम्र और अनुपमा, धर्मपाल पर विभागों में अनियमितता के कारण सीएम नाराज थे। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने भी इस्तीफा दिया था, लेकिन स्वीकार नहीं किया गया है।परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल की कुल संख्या 38 रह गई। चार कैबिनेट मंत्रियों के पद लोकसभा चुनाव के बाद खाली हो गए थे।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal