सोनभद्र।युवा कल्याण एंव प्रांतीय रक्षक दल विभाग उ0 प्र0 शासन द्वारा संचालित संगठन युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने उ0 प्र0 सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा चलाये जा रहे गौ सेवा अभियान में सहयोगी बनकर मिशाल पेश की है।
संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ कांत पति तिवारी एंव जिला महामंत्री नागेन्द्र मोदनवाल ने बताया कि इस अभियान से दो तरह के फायदे हो रहे है,पहला तो लोगों के घर के आस-पास जो घांस-फूस उगे हुए है जिससे तमाम प्रकार के मच्छर उतपन्न होकर मलेरिया,डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियां फैला रहे है।उसी चारे को अगर काटकर गौशाला में दे दिया जाए तो गौ सेवा के साथ-साथ भयंकर बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।
संगठन के लोग ब्लॉक स्तर पर इस अभियान को चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे।इस अभियान की सुरुआत आज संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ कांत पति तिवारी व जिलामहामंत्री नागेन्द्र मोदनवाल के द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित गौशाला से की गई।जिला मंत्री मनोज कुमार दीक्षित व सामाजिक कार्यकर्ता नीतीश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा सराहनीय पहल की गई है
जिसमे हम सभी को सहभागी बनना है।गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है,इस नाते इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा और व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा।उक्त अवसर पर कपिल जायशवाल,अनुज पाण्डेय, समहर देव पाण्डेय,अतुल त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal