
एकल विद्यालय की आचार्या महिलाओं ने थाना परिसर में बांधा राखी
म्योरपुर/सोनभद्र।

म्योरपुर थाना के प्रांगण में एकल विद्यालय की आचार्या महिलाओं ने थाना परिसर में थानाध्यक्ष सहित तमाम पुलिस कर्मियों को राखी बांध कर उनकी लम्बी आयु की कामना की। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह की कलाई पर राखी बांधते संगीता ने कहा कि गांव की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी दिन रात अपने परिवारों से दूर रह कर हमारी सुरक्षा करते हैं।इस लिये हम लोग भी उनकी बहन बन आज राखी बांधने आये है।एकल विद्यालय रेनुकोट अंचल समिति अध्यक्ष अमरकेश सिंह ने कहा कि इस त्यौहार में महिलाओं द्वारा अपने पुलिस भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मना रही है जो कि सराहनीय है।थाना अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने भी राखी बंधवा कर महिलाओं को कहा कि पुलिस दिन रात महिलाओं और गांव की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध हु। इस अवसर पर पर संगीता, सरिता,कुशुम,विद्यावती, सुनीता,आदि बहने मौजूद रही।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal