सोनभद्र। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव में जमीनी विवाद को लेकर 17 जुलाई को हुए गोलीकांड में मारे गए 10 आदिवासीयो व 28 घायलों के परिजनों से मिलने पहुंची ।प्रियंका गांधी पहुंचते ही आदिवासियों के बीच जाकर जमीन पर बैठ गई ।

और उनका हाल जाना। इस दौरान प्रियंका को अपने बीच पाकर आदिवासी गदगद हो गए। इसके बाद प्रियंका गांधी आदिवासियों के घरों में जाकर उनके दु:खों में शरीक हुई, और परिजनों से मिली। साथ ही 17 जुलाई को जिस स्थान पर गोली कांड हुआ था, उस जमीन पर जाकर कीचड़ के बीच आदिवासियों के साथ मुआयना किया

और जमीन को देखा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि आदिवासियों के साथ अन्याय हुआ है, और यहां आने के बाद यह जानकारी हुआ है कि महिलाओं के ऊपर गलत तरीके से फर्जी मुकदमे लाद दिए गए हैं ,जिसको सरकार को तत्काल वापस लेना चाहिए।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal