सोनभद्र।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव में 17 जुलाई को हुए नरसंहार में मारे गए 10 आदिवासियों के परिजनों व 28 घायलों के परिजनों से मिलने पहुची। उभ्भा गांव में पहुचकर प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार के बीच परिवार के मुखिया की तरह बैठकर उनका हाल जाना। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ।साथ ही कांग्रेसियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील क्षेत्र के उभ्भा गांव में पीड़ित परिवार से मिलने आज मंगलवार को प्रियंका गांधी बांद्रा अपने निर्धारित समय से एक घंटा लेट पहुची।
प्रियंका गांधी 9:45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उम्भा गाँव के लिए रवाना हुई। 1:30 प्रियंका गांधी उम्भा गाँव मे 17 जुलाई को हुए नरसंहार में मारे गए 10 आदिवासी परिवारों व 28 घायलो के परिजनों से मिलना था लेकिन जगह-जगज कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत के कारण राबर्टसगंज धर्मशाला चौक पर ही डेढ़ बजे पहुची। जहां पर कांग्रेसियों द्वारा प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया गया। रावर्टसगंज धर्मशाला से लगभग 65 किलोमीटर दूर उभ्भा गांव जाने में प्रियंका गांधी को डेढ़ घण्टे का समय लगा ।
प्रियंका गांधी से मिलने को लेकर उभ्भा गांव के लोगो मे गजम का उत्साह देखने को मिला,उनको उत्साह को बढ़ाते हुए प्रियंका गांधी उन्ही आदिवासियों के बीच परिवार की मुखिया की तरह वैठकर उनके दुःखोवमे शरीख हुई।
बाताते चले कि जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील क्षेत्र के नगर आने वाला उभ्भा गांव में विगत 17 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में चली लाठी-डंडे व ग्राम प्रधान की तरफ से चली गोलियों में 10 लोगो की मौत और 28 लोग घायल हो गए थे।जिसके बाद राजनीतिक शियासत तेज गयी और 21 जुलाई को प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलने के लिए निकली,लेकिन उन्हें रोक दिया गया।जिसके बाद प्रियंका गांधी मिर्जापुर जिला के अहरौरा में सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगी।इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर चुनार गेस्ट हाउस में रखा गया।जहाँ उन्होंने प्रत्येक मृतक परिवार को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा किया ।और अंत में सरकार को झुकना पड़ा और मृतक व घायलो के परिजनों को चुनार ही मिलने के लिए भेजना पड़ा था।
आज एक बार फिर प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलने उभ्भा फाइव पहुची है। जिसको लेकर शियासत तेज हो गयी है।वही दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात किये गए है,चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैयार है,एसपीजी के जवान दो दिनों से उभ्भा गांव में डटे है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal