
जीवन मन्त्र।आज सावन का आखिरी सोमवार है। आज भगवान शिव का दिन है। लिहाजा मंदिरों में भगवान शिव की पूजा अराधना होगी। आज सावन के आखिरी सोमवार को राशिफल की बात करें तो यह दिन मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। जानें बाकी राशि के जातकों का हाल-
मेष – आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे।
वृष – अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं, लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि होगी।
मिथुन – वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।
कर्क – क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के भी योग बन रहे हैं।
सिंह – धैर्यशीलता में कमी आयेगी। माता का सानिध्य मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्च अधिक रहेंगे।
कन्या – आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला – स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा।
वृश्चिक – वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि में सफलता मिलेगी।
धनु घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मकर – मानसिक तनाव हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों के वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
कुंभ – मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। परिवार की समस्याएं अभी परेशान करेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन – आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal