आदिवासियों के गौरव इतिहास को जानने की जरूरतम्योरपुर सोनभद्र (विकास अग्रहरी)म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांचन में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस रानी दुर्गावती के चित्र पर मालार्पण के साथ कर्मा ,डोमकच गीत और मानर कि थाप के साथ मनाया गया।मौके पर करहिया के ग्राम प्रधान राजेन्द्र ओएमा ने कहा कि आदिवासियों के गौरव गाथा को सभी लोगो को जानना चाहिए।वीरांगना रानी दुर्गावती ,माता राज मोहनी जैसे अनेकों ने राज्य और समाज का नेतृत्व किया है।उनमें हुनर और साहस के साथ ज्ञान का भंडार था।सवीर हुसैन ने कहा कि माता राज मोहिनी समूचे आदिवासी क्षेत्र में भर्मण कर शराब छोड़ने और सादगी से रहने का आह्वान किया ।पर आज लोग नशे को अपनी परंपरा बता जीवन बर्बाद कर रहे है।युवाओ का आह्वान किया कि वे नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाए। दर्जनो आदिवासियों की टीम म्योरपुर पहुच कर खेल मैदान में भी गोष्टी का आयोजन कर विचार व्यक्त किया। मौके पर राजेन्द्र गोड, जवाहरलाल ,सुखई , राजपति, फुलबस राम बरन आदि रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal