दिशिता महिला मंडल रेनुसागार ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज

दिशिता महिला मंडल द्वारा आयोजित हरियाली तीज संपन्न

रेनुसागार सोनभद्र।दिशिता महिला मण्डल द्वारा हरियाली तीज का आयोजन रेनूसागर पावर डिवीजन के प्रेक्षागृह में किया गया सुहागिनों द्वारा अपने सुहाग के लंबी उम्र के लिए मनाये जाने वाले इस त्योहार का थीम “जिसे मैंने चाहा वही मिला सजना” था। इस दौरान एक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमें कजरी, सांस्कृतिक नृत्य और शिव स्तुति प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की विशेषता महिलाओ द्वारा यूनिटी इन डाइवर्सिटी दर्शाते हुए प्रस्तुत किया गया नृत्य रहा। इस दौरान वार्षिक तीज क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसका थीम रेट्रो ईयर था , इस दौरान महिलाए बीते वर्षो के हीरोइनों के परिधान एवं गेटप में नजर आयीं। इस वर्ष शिप्रा टंडन ने तीज क्वीन का खिताब जीता जिन्हें पिछली वर्ष की विजेता अनु पाल एवं दीपा श्रीवास्तव ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। शिप्रा टंडन ने जीनत अमान का मनमोहक चित्रण कर निर्णायक मंडल की काफी प्रशंशा बटोरी। सीमा श्रीवास्तव उपविजेता रहीं। कार्यक्रम दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा इंदु यादव के अगुआई एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा ने कहा कि यह कार्यक्रम महिला मंडल की सदस्याओं की लगन एवं मेहनत की एक झलक है। आज के दिन सभी सुहागन अपने पतियों के कुशल मंगल व सुखमय जीवन हेतु भगवान शिव व माता पार्वती का ब्रत रखकर विभिन्न प्रकार की सामग्रियों से पूजा पाठ करती हैं। कार्यक्रम के दौरान रेनुसागर पावर डिवीजन के प्रमुख के पी यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अपने बेटर हाफ का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित थे। अपने संबोधन में प्रमुख ने महिलाओं के कार्यक्रम की कोटि कोटि सराहना की और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में महिलाएं और आगे आएंगी और दिशिता महिला मंडल के सामाजिक दायित्व का निर्वहन करेंगी। उन्होंने नई पीढ़ी का भी आहवान किया कि वो आगे आएं और समाज के प्रति अपने जिम्मेदारी को निभाएं। कार्यक्रम का सफल संचालन तुलिका श्रीवास्तव एवं आशा सैनी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव विभा सिंह, उप सचिव रितु हर्षवर्धन सहित सभी महिला मंडल सदस्याओं का सहयोग सराहनीय रहा और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Translate »