उन्नाव कांड, सोनभद्र कांड और आजम खां पर कार्यवाही के विरोध में सपा का प्रदर्शन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की जन समस्याओ से सम्बंधित समाजवादी पार्टी का आज प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालयों पर किया जा रहा है। जिले में अगस्त क्रांति दिवस पर उन्नाव रेप पीड़िता के साथ न्याय , रामपुर जौहर विश्व विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बन्द हो और आजम खां पर लागये गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाए।उम्भा में हुए नर संहार की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनभद्र के उम्भा गांव में हुए नर संहार की सीबीआई जांच , दोषियों को कड़ी सजा मिले एवं आदिवासियों के ऊपर जुल्म व अत्याचार बन्द हो। इसके साथ ही उन्नाव रेप पीड़िता के साथ न्याय होना चाहिए और रामपुर जौहर विश्व विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे अत्याचार तत्काल बन्द किया जाय।इन सब मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने उत्तर प्रदेश की जन समस्याओ से को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी ने अगस्त क्रांति दिवस पर उन्नाव रेप पीड़िता के साथ न्याय , रामपुर जौहर विश्व विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बन्द हो और आजम खां पर लागये गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाए। उम्भा में हुए नर संहार की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन पर जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि सोनभद्र के उम्भा गांव में हुए नर संहार की सीबीआई जांच , दोषियों को कड़ी सजा मिले एवं आदिवासियों के ऊपर जुल्म व अत्याचार बन्द हो। इसके साथ ही उन्नाव रेप पीड़िता के साथ न्याय होना चाहिए और रामपुर जौहर विश्व विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे अत्याचार तत्काल बन्द किया जाय। इन सब मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय यादव,पूर्व विद्यायक रमेश चंद्र दुबे,अविनाश कुशवाहा,संजय यादव,हिदायत खान,निधि पांडेय समेत सैकड़ो की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Translate »