कश्मीर की स्थिति पर चीनी प्रवक्ता की चर्चा  

image

पेइचिंग।6 अगस्त को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि भारत और पाकिस्तान ने हाल में कश्मीर के वास्तविक नियंत्रण क्षेत्र में कई बार लड़ाई लड़ी। भारत ने भारत प्रशासित कश्मीर में बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों को भेजा और सुरक्षा चाकचौबंद की। इससे क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति में तनाव पैदा हुआ। इसके साथ ही भारत ने भारत प्रशासित कश्मीर क्षेत्र को “विशेष दर्जा” हटाने का एलान किया। इस पर चीन की क्या टिप्पणी है?

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ छुनयिंग ने कहा कि चीन वर्तमान में कश्मीर स्थिति पर बड़ा चिंतित है। कश्मीर मुद्दे पर चीन का रूख हमेशा स्पष्ट है। यह मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच इतिहास द्वारा छोड़ा गया मुद्दा है। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय में सर्वमान्य है। संबंधित पक्षों को संयम बरतते हुए संजीदगी के साथ काम करना चाहिए। खास कर वर्तमान स्थिति को बदलने और तनाव पूर्ण स्थिति को और खराब बनाने वाला एकतरफ़ा कदम नहीं उठाना चाहिए। हम भारत और पाकिस्तान से वार्ता और सलाह मशविरे के माध्यम से संबंधित विवाद का शांतिपूर्ण समाधान करने की अपील की, ताकि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखा जा सके।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

Translate »