
लखनऊ:06.08.2019।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रीमती सुषमा स्वराज एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थीं।वे उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली की जानकार थीं।वे अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करती थीं। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे।भारत सरकार की मंत्री के रूप में श्रीमती स्वराज की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।विदेश मंत्री के तौर पर उन्होंने विदेशों में भारत के नागरिकों को तेजी से मदद और राहत उपलब्ध कराने का अविस्मरणीय कार्य किया था।उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व.श्रीमती सुषमा स्वराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal