जिला प्रशासन व शासन के निर्देश में विद्युत निदेशालय इंस्पेक्टर व लेखपाल की टीम पहुँची चोपन

घायलो व मृतकों को मुआवजा के लिये लोगों का हुवा संक्षिप्त विवरण नोट

सोनभद्र-जनपद सोनभद्र के चोपन बैरियर से निकली गोठानी शोभनाथ के लिये कांवर यात्रा निकली थी जहां महलपुर तिराहा पर टेलर पर बनी झांकी के ऊपर लगे पताके 11000 सजिव संचालक के चपेट में आने से 25 लोग घायल व चिकित्सक निरीक्षण के बाद 2 लोगों की मृत्यु की पुष्टि किया गया। स्थानीय ग्रामीणों व प्रशासन के सहयोग से लोगों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लाया गया जहां कुछ लोगों को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया जिसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर देखते हुये वाराणसी शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल रेफर किया गया था घटना के बाद तत्काल मौके पर नवागत

जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक अपर जिलाधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक,उपजिलाधिकारी,मुख्यचिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मौके पर पहुँच घायलों का उचित उपचार हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया था।साथ जिलाधिकारी महोदय ने कहा सभी पीड़ित परिवार के मदद के लिये आस्वाशन दिया और आज हुये दर्दनाक विद्युत करेंट से दुर्घटना में घायलों व मृतक के घर जिला प्रशासन व शासन के निर्देश में विद्युत सुरक्षा निदेशालय से इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मौर्या,एसडीओ ओबरा विवेक कुमार,एई मीटर कृपा शंकर यादव,राजस्व विभाग क्षेत्रीय लेखपाल सुशील मिश्रा पहुँचे सभी घायलों व मृतक को उचित मुआवजा देने हेतु व नाम,पिता का नाम,उम्र,पता विवरण नोट किया गया। इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मौर्या ने कहा की सभी व्यक्तियों का संक्षिप्त विवरण नोट कर शासन को प्रेषित किया जायेगा साथ हु बताया की कुछ अन्य घायल आज भर्ती हुए है।मौके पर उपस्थित सावित्री देवी,संतोष गुप्ता, महेंद्र केशरी,सुशील साहनी,राजेश अग्रहरि सभी लोगों ने सभी टीम का सहयोग किया।

जनसेविका सावित्री देवी ने कहा कल हुयी हृदय विदारक दुर्घटना काफी दर्द भरा था सभी व्यक्तियों का इलाज सकुशलता पूर्वक जिला प्रशासन के निगरानी में चल रहा है शासन प्रशासन से उम्मीद है की जल्द मृतकों व घायलों को उचित मुआवजा दिया जायेगा।महेंद्र केशरी ने कहा जिला प्रशासन तत्काल शासन के निर्देश उचित सहयोग करे। संतोष गुप्ता ने कहा की चोपन के आस-पास क्षेत्र में जो भी 11000 के तार नीचे है या डैमेज है व पेड़ है तत्काल उनको सही कराया जाय अन्यथा कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Translate »