
शक्तिनगर सोनभद्र।मोदी सरकार के राज्य सभा में 370 व 35ए हटाने की घोषणा होते ही ऊर्जांचल के जश्ने आजादी जैसा माहौल व्याप्त हो गया। वही चट्टी चौराहो, बाजारों मे भारत माता की जय की गूंज रही। उक्त ऐतिहासिक निर्णय से हिंदू ही नही मुस्लीम वर्ग सहित आम जन मानस ने खुशी का इजहार कर कश्मीर की क्रांति एवं जहन्नूम बन चुकी वादी को पुनः जन्नत की वादी का गौरव हासिल होने की संभावना जताई। विद्युत विहार शक्तिनगर संगम शॉपिंग सेंटर स्थित अग्रवाल क्लाथ हाउस के सामने चांदी राम जैन के सौजन्य से मिष्ठान से स्थानिय व्यापारियो, जनप्रतिनिधियों एवं आम जन का मुह मीठा कराकर खुषियों का इजहार किया उक्त अवसर पर एचएमएस के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एसके सिंह, सपा के विरेन्द्र यादव, अमरेश मिश्रा, सुरेन्द्र लोहिया, इमामे हिंद के स्थानिय प्रतिनिधि अब्दुल वकील अंसारी, अमरेश पांडेय, नंदकिशोर अग्रवाल, रामनाथ चोमाल, अनिल बंसल, लिलामय नाथ, सुभाष चंद्र पटेल, बृजेष सिंह, अजय रस्तोगी, बीके त्रिपाठी, मयंक सिंह आदी प्रमुख लोगों ने एक स्वर में भारत सरकार के इस साहसिक कद की प्रशंसा की।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal