विधायक ने अनुसूचित जनजाति छात्राओं को किया साइकिल वितरण,छात्राओं के चेहरे खिले

दुद्धी।(भीमकुमार) मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे आज बीआरसी परिसर में आज कुल 168 अनुसूचित जनजाति छात्राओं को मुख्य अतिथि विधायक दुद्धी हरिराम चेरो ने साइकिल वितरण किया। साइकिल वितरण के दौरान बच्चों से कुछ सवाल भी पूछे और सभी विद्यालयों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। और एबीएसए आलोक यादव से अनुसूचित जनजाति के विकलांग बच्चों का सूची मांगा और कहा कि सीएसआर कंपनी से अनुसूचित जनजाति छात्रों को लाभ दिलाया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे एबीएसए आलोक यादव ने बताया कि अनुसूचित जनजाति की कक्षा 6, 9,11 में अध्ययनरत छात्राओं को एक लेडीस साइकिल दिया गया। विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालय जूनियर हाई स्कूल से इंटरमीडिएट तक के मान्यता प्राप्त सहित की चयनित छात्रों की सूची संलग्न प्रेषित की गई। जिसमें चयनित सूची के अनुसार जनजाति की छात्राओं को एक लेडीस साइकिल उपलब्ध कराई गई है। और समस्त आठ विकासखंड से 749 साइकिल उपलब्ध कराई गई। जिसमें चयनित सूची के अनुसार दुद्धी ब्लाक क्षेत्र में कुल 168 अनुसूचित जनजाति छात्राओं को साइकिल विकासखंड पर आज वितरण किया गया। इस अवसर पर शैलेष मोहन, नीरज कनौजिया, सन्तोष सिंह,शकील अहमद, मनोज जायसवाल,रीता राय, मुसई राम, मु0 इलियास,चंद्रेश मौर्या, निरंजन अग्रहरी, मु0 शलिम उस्मान, पीयूष कुमार, मु0 आजम ,ठाड़े जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Translate »