
रामजियावन गुप्ता
बीजपुर(सोनभद्र) भाजपा सरकार के धारा 370 और 35A हटाने पर भाजपा,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल,आर एस एस और बीजपुर के स्थानीय व्यक्तियों ने बीजपुर बाजार के तिराहे पर आतिशबाजी,मिठाई बांटकर जश्न मनाया। हर तरफ “भारत माता की जय” बन्दे मातरम के नारे लगे। उपस्थित सुनील सिंह ने बताया कि आज बहुत बड़ा ऐतिहासिक दिन हैं सही रूप में आज जम्मू कश्मीर को आजादी मिली हैं भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो वादा किया था आज उसे पूरा कर दिया। जश्न में अनिल त्रिपाठी, सतवंत सिंह,विकास मंगला, अजय सिंह,राम कुमार मिश्रा,संदीप गुप्ता, संजय गुप्ता,सुरेश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता,संदीप राय,कमलेश गुप्ता, वी एस उपाध्याय,राकेश गर्ग लल्लन सिंह,आदिके साथ साथ भारी संख्या में कार्यकता और सम्भ्रांत लोग शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal