रूस:“अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रतियोगिता-2019”उद्घाटित

imageपेइचिंग

अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रतियोगिता-2019”का उद्घाटन समारोह 3 अगस्त को रूस की राजधानी मास्को के उपनगर स्थित पार्क पैट्रियट में आयोजित हुआ।

3 से 17 अगस्त तक चलने वाली मौजूदा प्रतियोगिता 10 देशों में आयोजित होगी। रूस, चीन, अज़रबैजान और बेलारूस आदि 30 देशों और क्षेत्रों के 223 प्रतिनिधिमंडल 32 इवेंटों में भाग लेंगे, प्रतियोगियों की संख्या 5 हज़ार से अधिक है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उसी दिन टीवी भाषण में कहा कि एक साल में एक बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रतियोगिता में विश्व के विभिन्न स्थलों के सैनिकों को आकर्षित किया गया, जो एक पारंपरिक त्योहार बन गया है। इस दौरान न केवल आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी होती है, बल्कि संबंधित पक्षों के बीच मैत्री भी दिखाई जाती है।

पुतिन ने बल देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रतियोगिता के आयोजन से अंतरराष्ट्रीय सहयोग के विकास और साझेदारी संबंध की मजबूती के लिए मददगार सिद्ध होगा, जिसका उद्देश्य संबंधित देशों, यूरोप-एशिया महाद्वीप और सारी दुनिया की सुरक्षा की गारंटी देना और वैश्विक स्थिरता के सामने मौजूद खतरे का मुकाबला करना है।

जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रतियोगिता रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा शुरु की गई है। इस वर्ष चीन के शिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश में चीनी थल सेना चार इवेंटों का आयोजन करेगी। इसके साथ ही चीनी थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रतिनिधिमंडल रूस, कजाकिस्तान, बेलारूस, भारत और ईरान पाँच देशों में आयोजित 11 इवेंटों में भाग लेंगे। चीनी थल सेना का प्रतिनिधिमंडल कजाकिस्तान और मंगोलिया में 2 इवेंटों को देखने जाएगा।

(साभार—चाइना रेडियो इंटरनेशनल ,पेइचिंग)

Translate »