
एजेंसी।भारतीय एजेंसियों ने मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप ये कि अवैध रूप से भारत में दाखिल होने के आरोप में मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को गिरफ्तार किया है। पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को तूतीकोरिन बंदरगाह से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब गैरकानूनी तरीके से भारतीय तट पर पहुंचे थे।
अहमद अदीब को आईबी अधिकारियों ने हिरासत में लिया है और इसके बारे में विदेश मंत्रालय को सूचित किया जा चुका है। इस बीच, अदीब की गिरफ्तारी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम रिपोर्ट की सत्यता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनकी सरकार से संपर्क करेंगे और पता लगाएंगे कि क्या ये रिपोर्ट सच हैं। फिलहाल अहमद अदीब गिरफ्तार हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal