दुद्धी(सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी एक महिला घरेलू कलह से आजिज होकर गुरुवार की शाम फांसी के फंदे से झूल गई। उसे परिजनों द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रूबी(26 वर्ष)पत्नी रोशनजहाँ निवासी खजूरी शाम करीब पांच बजे घर के किसी बात से नाराज होकर घर में फांसी लगाकर झूल गई। तब तक घर में मौजूद लोगों ने उसे देखते ही फंदे से उतार लिया। गंभीर स्थिति में भर्ती महिला का उपचार चल रहा है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal