दुद्धी।(भीमकुमार) ब्लाक के महुली मे मलिया नदी से जल निगम द्वारा महुली फुलवार पोलवा पतरिहा फुलवार हिराचक गांव के सैकड़ों घरों का पानी स्पलाई होता है पर चार दिनों से पानी की सप्लाई बंद होने पर गुरुवार को को ग्रामीणो ने महुली बस स्टैंड पर सुबह क्षेत्र के दर्जनों लोग अफसरों की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया और जम कर नारेबाजी किया। हजारों की आबादी वाले क्षेत्र में कई बार आवाज बुलंद करने के बाद भी जलसंस्थान ने जलापूर्ति सुचारू नहीं की है।ऐसे में लोगों को पानी के लिए भटकने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीण विरेन्द्र कुमार कनौजिया राजकिशोर अंकित कुमार राकेश गुप्ता श्रावण गुप्ता अशोक कुमार रितू राज गोस्वामी रामचंद्र कनौजिया विकास कुमार ने बताया कि गर्मी के दिनों में विभाग यह कह कर पानी की सप्लाई बंद कर देता है कि नदी में पानी नही है।अब जब पानी हुआ तो आए दिन सरप्लाइ बंद रहता है। महीने दस पन्द्रह दिन पानी की सप्लाई हो जाए तो बहुत बड़ी बात है। सरप्लस कितने दिनों के लिए बंद हो जाए पर कोई अधिकारी का ध्यान नही रहता। वही जेई भी अपना जिला मुख्यालय पर तैनाती का हवाला देते हुए कभी भी नही आते। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों वैसे ही कुआं मे पानी गंदा हो जाता है।पर मजबूरी मे पानी पिना पड़ता है। जिसके कारण तमाम तरह की बिमारियों का शिकार होना पड़ता है। जल निगम का कर्मचारी ने बताया कि ट्रान्सफर मे कुछ गड़बड़ी होने के कारण चार दिनों से स्पलाई बंद।
अवर अभियंता धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि ट्रान्सफर मे तकनीक खराबी के कारण मोटर व स्टाटर जल गया है। बिजली विभाग को आन लाइन शिकायत दर्ज करा दिया है जब तक टांसफार्मर नहीं बदला जाता तब तक सरप्लाइ नही हो सकता है।यह बिजली विभाग के अधिकारियों के उपर है कि कब तक बदल देते हैं।