
जीवन मन्त्र।क्या कहते है गणेश जी के कृपा से आपके सितारे ।बुधवार का दिन भगवान गणेश को होता है और सावन का महीना चल रहा है। सावन में भोलेशंकर के साथ शिव परिवार की भी पूजा-अर्चना की जाती है। लिहाजा बुधवार को गणेश जी कृपा बनाए रखेंगे। आज का दिन कई लोगों के लिए खास होगा। जबकि कुछ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तुला और कुंभ राशि के जातकों को संभल कर रहने की जरूरत है।
मेष – आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। परन्तु यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं।
वृष – वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
मिथुन – मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परन्तु फिर भी बातचीत में संयत रहें। धन का अभाव अभी रहेगा।
कर्क – मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
सिंह – मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे, परन्तु आय के स्रोत भी विकसित हो सकते हैं।
कन्या – आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन धैर्यशीलता में कमी भी आयेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। सन्तान को कष्ट रहेगा।
तुला – स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की कठिनाई परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक – पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।
धनु – मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। आलस्य अधिक रहेगा। आय में व्यवधान आएंगे।
मकर – आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। खर्चों में वृद्धि होगी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal