
मानव श्रृंखला बनाकर किया जागरूक।
(अरुण पांडेय/विवेकानंद)
बभनी सोनभद्र।
वभनी विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों के छात्र- छात्राओं द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जागरूकता हेतु ब्लॉक स्तरीय विद्यार्थी मानव श्रृंखला बभनी बाजार से बी.आर.सी. तक बनायी गयी।
इस श्रृंखला में राजकीय इण्टर कॉलेज चपकी, दक्षिणांचल ग्रामोदय इण्टर कॉलेज, जनता इण्टर कॉलेज,,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवनाटोल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवाटोला, श्रीमती अभिरन कुंवर बालिका इण्टर कॉलेज डुमरहर के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस आयोजन में स्वास्थ विभाग एवं पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा।
बभनी ब्लॉक की नोडल- सविता कुमारी जायसवाल ने सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्वस्थ विभाग एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अशोक कुमार, राजनारायण द्विवेदी, सुनील कुमार ,मुन्नीलाल, सूर्यकांत दुबे,एस. के. पाण्डेय, जे. एल. पाण्डेय, अमर देव पाण्डे, चिंता यादव राजेंद्र प्रसाद,सत्यम यादव, सत्येंद्र पाठक, निर्भय पांडेय,राजकिशोर पाण्डेय राम कुमारी साधना इत्यादि समेत अन्य शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। बभनी बाजार से बी.आर.सी. तक बनायी गयी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal