जानिए क्या कहते है आपके सितारे

जीवन मन्त्र।जानिए क्या कहते है आपके सितारे मंगलवार का दिन बहुत ही खास है। सावन और शिवरात्रि होने की वजह से भगवान शिव कृपा बनाए रखेंगे। इसके साथ ही मां पार्वती का भी आशीर्वाद मिलेगा। शिवरात्रि के साथ-साथ भक्त मंगलागौरी का व्रत भी रखेंगे। इसलिए दिन की शुरुआत माता पार्वती और शिव शंकर की पूजा से करें। आपके सभी कष्ट दूर होंगे। वृष और मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा गुजरेगा।

मेष – मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

वृष – वाणी में सौम्यता रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है।

मिथुन – मानसिक शान्ति रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें।

कर्क – आत्मविश्वास में कमी आयेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

सिंह – आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। घर की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या – कुटुम्ब-परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

तुला – परिवार में अशान्ति रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक – आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

धनु – आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी

मकर – आत्मविश्वास में कमी आयेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

Translate »