यादव महापरिषद के अध्यक्ष बने लालता यादव

वैनी/सोनभद्र (सुनील शुक्ला) अखिल भारतीय यादव महा परिषद जिला अध्यक्ष जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश का चुनाव किया गया।

जिसमे सर्व सम्मति से लालता यादव को जिला अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया। इस मौके पर राष्टीय अध्यक्ष डा0 त्रिमल सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष रामकिसन यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव संजय यादव ब्लाक प्रमुख भी मौजूद थे राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव दरोगा यादव देव मौजूद रहे जानकारी के अनुसार लालता यादव ग्राम पंचायत सुअरसोत के प्रधान भी है व पूर्व में अखिल भारतीय यादव महा परिषद के ब्लाक अध्यक्ष भी थे एवं नगवां ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष भी है और जनता हित में कार्य करेंगे जिसे सुन कर नगवां के ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Translate »