भाजपा ने देर शाम कस्बा में सदस्यता अभियान का लगाया शिविर

दुद्धी।(भीमकुमार) भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में आज वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रहरी की अध्यक्षता में आज म्योरपुर बस स्टैंड बाजार में संगठन पर्व सदस्यता अभियान का स्टाल लगाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता प्रमुख दिलीप पांडेय मंडल अध्यक्ष सुमित सुमित सोनी ने बताया कि सदस्यता अभियान में मंडल क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर सदस्यता अभियान की स्टाल लगाई जा चुकी है। जबकि आगामी आने वाले समय में सदस्यता अभियान की स्टाल लगाई जाएगी। इसके अलावा अगर किसी को भाजपा की सदस्यता लेनी हो तो वह 8980 80 80 80 पर मिस कॉल देकर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। श्री सोनी ने क्षेत्रीयजनों से ज्यादा से ज्यादा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। इस अवसर पर सूरजदेव सेठ, मनीष जायसवाल, नरेश गुप्ता सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Translate »