विधुत स्पर्शघात से एक युवक मौत

शक्तिनगर (सोनभद़)शक्तिनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत
चिल्काडांण निवासी 41 वर्षीय युवक की शुक़वार की साम विद्युत स्पर्धा से मृत्यु हो गया। उनके 7 वर्षीय पुत्र को भी विद्युत झटका लगा।
चिल्काडांण निवासी भाजपा सेक्टर संयोजक रामउग़ह गुप्ता के छोटे भाई विजय गुप्ता शुक़वार की साम अपने आवास की छत पर कपड़ा फैलाने गये थे। अचानक आई बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गये।परिजनों ने उन्हे परियोजना के संजीवनी चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि उनके साथ उनका छोटा बेटा भी छत पर था उसे भी झटका लगा किन्तु वह बाल-बाल बच गया।उसका एक हाथ जख्मी हो गया।घटना को लेकर गांव में सन्नाटा फैल गया।परियोजना चिकित्सालय में भीड़ जमा हो।गयी। लोगों ने बताया कि गुरुवार से क्षेत्र की विजली गुल थी किन्तु आज अचानक उसी समय विजली आ गयी।

Translate »