
पौधरोपण करते प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान एवं गुरुजन
रेणुकूट। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्ष महाकुंभ अभियान के अंतर्गत इको क्लब के तत्वावधान में सागौन, शीशम, आँवला, जामुन, नीम, अर्जुन आदि के पौधे लगाए गए। इको क्लब की प्रभारी सोमा जोशी ने सभी को कार्यक्रम की रूपरेखा से परिचित कराया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान ने जलवायु परिवर्तन के लिए उत्तरदायी कारकों के विषय में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षों की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र- छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार पौधरोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चैहान, इको क्लब सदस्य मीरा जायसवाल, एच0 एन0 सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, समन्वयक सुरेश चन्द्र सिंह आदि ने पौधे रोपित किए।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal