जानिए आज के दिन क्या कहते है आपके सितारे

जीवन मंत्र।जानिए शुक्रवार के दिन क्या कहते है आपके सितारे। मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आज मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। सुबह पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं। इससे आपको आर्थिक लाभ होगा। घर से कहीं बाहर निकलने से पहले दही खाकर निकलें। रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। कर्क राशि के जातकों को क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

मेष – मेष राशि के जातकों का दिन अच्छा गुजरेगा। मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। हालांकि इससे कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। यह एक सुखद खबर हो सकती है।

वृष – आपके आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं। इसलिए हर परिस्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में भी व्यवधान रहेंगे। इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मिथुन – मिथुन राशि के जातकों के लिए मुश्किल भरा दिन हो सकता है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आप घर से कहीं बाहर निकलते समय दही खाकर निकलें।

कर्क – क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। इससे आपको कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। हालांकि यह कुछ समय के लिए ही होगा। इसके बाद स्थिति सामान्य होने की संभावना है। माता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

सिंह – सिंह राशि के लोगों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आय में कठिनाइयां तथा खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते है। लिहाजा खर्चों पर नियंत्रण रखें। इससे स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलगा।

कन्या – आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। क्रोध की वजह से मतभेद हो सकते हैं और इससे संबंध भी खराब होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

तुला – तुला राशि के जातकों का दिन सामान्य गुजरेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगें, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक – मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। इससे जुड़ी कोई सुखद खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप दिन की शुरुआत मां लक्ष्मी की पूजा से करें।

धनु – आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार की समस्या अभी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। भाइयों से विरोध हो सकता है।

Translate »