रामजियावन गुप्ता
बीजपुर(सोनभद्र )बखरीहवा फीडर को आपूर्ति की जाने वाली बिजली बुधवार की रात से बन्द पड़ी है। बताया जाता है कि रात करीब 02 बजे जरहा के पास एल टी लाइन का तार पिघल कर गिर गया जिसके कारण गुरुवार को शायं चार बजे तक विधुत आपूर्ति बहाल नही होसकी थी। उमस और गर्मी के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों का रात गुजरना मुश्किल हो गया वहीं विजली गुल रहने के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों नेमना, जरहा, महुली, रजमिलान, पिंडारी, लीलादेवा,सहित अनेक गाँवो में अंधेरा पसर गया। बरसात का मौसम होने के कारण जहरीले जन्तुओ के निकलने से लोगो को जान का जहाँ खतरा बना हुआ है वहीं 12 घण्टा तार को ठीक करने में समय ब्यतीत होने पर बिभाग की लापरवाही को भी कोष रहे है। आये दिन जर्जर उपकरण के सहारे क्षेत्र के गाँवो में बिधुत आपूर्ति लोगो के लिए अभिशाप बनी हुई है। लोगो ने तत्काल बिभाग के उच्चाधिकारियों से हतक्षेप के बदहाल बिधुत आपूर्ति को दुरुस्त कराने की मांग की है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal