ओबरा/सोनभद्र। हिंदू युवा वाहिनी को कार्यकर्ताओं ने रविवार को विशिष्ट अतिथि प्रेक्षागृह में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया |

जिसमें मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पांडेय व विशिष्ट अतिथि में जनपद प्रभारी डॉ उपेंद्र देव पांडेय ,जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय उपस्थित रहे |
मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पांडेय ने कहा कि संगठन के मुखिया महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने अपना जीवन मानवता के कल्याण को समर्पित किया है और संगठन को मार्गदर्शन देते हुए मानवता की सेवा, धर्म रक्षा और राष्ट्र रक्षा की यह तीनों धाराओं से समेकित लोक कल्याण के लिए प्रदान करने को प्रेरित करते रहते हैं | संगठन सांस्कृतिक विषयवस्तु समेत सामाजिक एकता का आकलन करते हुए जनसेवा से प्रदेश में गौरवपूर्ण क्रियाकलापों का संचालन कर रहा है ,गौ वशों की समुचित देखरेख की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री का निर्देश हिंदू आस्था का प्रतीक धर्म रक्षा का निर्भीक उदाहरण है क्योंकि पूर्व की सरकारें उन्मावादियों का संरक्षण कर जीव जंतुओं के सामान्य जीवन पर प्रहार करते हुए बेलगाम राज्य सत्ता को बढ़ावा देते रही हैै साथ ही हिंदू धर्मों की आलोचना में लगे रही थीं | लेकिन योगी सरकार ने धर्म-कर्म को परिणत कर संवेदनशील विषयों पर जनादेश का सम्मान बढ़ाया है | जिसकी वजह से प्रदेश आज उन्नति की राह पर गतिशील हो रहा है संगठन के नैतिक दायरो का प्रत्येक कार्यकर्ता निर्वहन करते हुए प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं का प्रचार प्रसार करें ताकि बिचौलियों का भ्रष्ट तंत्र पूरी तरीके से खत्म किया जा सके | विशिष्ट अतिथि डॉ उपेन्द्र देव पांडेय ने कहा कि जनपद की सभी इकाइयों की सक्रियता आवश्यक है ताकि छदम तौर पर संगठन का लाभ लेने वाले बेनकाब हो और निरंतर संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके, भारतीय संस्कृति की रक्षा व जागरूकता के लिए समय-समय पर जन स्पर्शी आयोजनों पर विषय पर मनोबल होना चाहिए | जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी संगठन रचनात्मक कार्यों का क्रियान्वयन कर उन सभी देश विरोधी पार्टियों व संगठनों को प्रदेश से बर्हागमन का रास्ता सुनिश्चित कराने के लिए संकल्पित है ,मोदी योगी की सरकार से विद्रोहियों में खलबली मची हुई है | देश के घर-घर व सभी वर्गों के लिए सार्वजनिक तौर पर विकास का मखौला तैयार कर योजनाओं को धरातल पर संचालित किया जा रहा है जो ऐतिहासिक है | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें हियुवा के जिलामीडिया प्रभारी व नगर प्रभारी ओबरा महेश देव पाण्डेय ने ओबरा नगर कार्यकारिणी का गठन कर नगर संयोजक विजय विश्वकर्मा, अध्यक्ष अधिवक्ता उमेश चन्द शुक्ला, महामंत्री संगठन अमित कुमार उपाध्याय, महामंत्री अरविन्द कुशवाहा,उपाध्यक्ष अम्बरीष उपाध्याय,कृष्ण कुमार पाण्डेय, तरन गोयल, मुकेश पाण्डेय, बलजीत सिंह, डॉ त्रिपुरारी शंकर पाण्डेय, मंत्रीगण में राजेन्द्र प्रसाद, जायसवाल, सचिन परिहार, अजीत कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार जायसवाल, शेषनाथ गुप्ता, राजेश वर्मा, कोषाध्यक्ष अभय शर्मा मीडिया प्रभारी प्रशान्त शुक्ला कार्यालय प्रभारी अनुज कुमार सिंह व कार्यकारिणी सदस्य मन्टू मोदनवाल, राजेश केशरी को पदभार सौंपा गया । कार्यक्रम में हियुवा के जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्यय व संजय सिंह,जिला कार्यकारिणी सदस्य सतीश पाण्डेय, समीर माली, शशांक शुक्ला, कार्तिक दूबे, मोहित केशरी व तपेश्वर चौधरी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरविंद सोनी ने किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal