23 जुलाई को शुक्र बदलेगा राशि, 12 में से 8 राशियों के लिए हो सकती है अच्छे समय की शुरुवात

भविष्यफल

जीवन मंत्र डेस्क।23 जुलाई को शुक्र राशि बदलकर कर्क राशि में आ रहा है। इसके बाद 16 अगस्त तक इसी राशि में रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से कुछ लोगों की इनकम बढ़ेगी, भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी, शौक पूरे होंगे और खर्चा भी बढ़ेगा। शुक्र दाम्पत्य और प्रेम का कारक ग्रह होने से सभी राशियों की लव लाइफ में बदलाव होंगे। इस तरह शुक्र के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। वहीं सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों का खर्चा बढ़ सकता है और विपरित लिंग वाले लोगों से आकर्षण भी बढ़ेगा।

कर्क राशि में शुक्र के आ जाने से 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा समय

मेष
मेष
जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। करियर में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव हो सकते हैं। सुख बढ़ेगा। रुका हुआ पैसा भी आज आपको मिल सकता है। अपने निजी और व्यवसायिक जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। परिवार का कोई उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है। नौकरी या बिजनेस में साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर वाले लोगाें से मदद मिलेगी और संबंधों में भी सुधार हो सकता है।

वृष
वृष
कर्क राशि में शु्क्र के आ जाने से आप इन दिनों में कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। छोटी-छोटी यात्राएं हो सकती हैं। शुक्र के प्रभावसे आप नए लोगों से मिलेंगे और उनसे आपके संबंध भी अच्छे रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा। आप अपने जीवनसाथी को भौतिक सुख सुविधाएं प्रदान करने में सफल होंगे। लव मैरिज करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। विपरित लिंग वाले लोगों से मदद भी मिलेगी।

मिथुन
मिथुन
शुक्र के राशि बदलने से आपकी सेविंग बढ़ेगी। प्रॉपर्टी के मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। फायदा होगा। इन दिनों में आपको मेहनत का पूरा फल भी मिलेगा। शुक्र के प्रभाव से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार और खास लोगाें के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा। सेविंग बढ़ेगी और धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। शु्क्र के कारण आपकी वाणी में मीठास आएगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं।

कर्क
कर्क
आपकी ही राशि मेंशुक्र के आ जाने से नौकरीपेशा लोगाें को अधिकारियों की मदद मिलेगी। कामकाज की तारीफ भी होगी। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस वक्त प्यार का इज़हार कर सकते हैं, सकारात्मक जवाब मिलने के भी पूरे आसार हैं। शादीशुदा लोग लाइफ पार्टनर के लिए समय निकाल सकेंगे। संबंधों में मीठास आएगी। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आपके जीवनसाथी की कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। सेहत के मामलों में दिन ठीक रहेगा।

सिंह
सिंह
आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। पैसों के लेन-देन और निवेश के मामलों में आपको प्लानिंग करनी चाहिए। सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण यात्राएं हो सकती हैं। खुद पर खर्चा करेंगे। शौके पूरे हो सकते हैं। शुक्र का प्रभाव से आपके मन में वासनापूर्ण विचार आ सकते हैं। आपकी कुछ इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। दौड़-भाग भी बनी रहेगी। इन दिनाें में कोई विपरित लिंग वाला इंसान आपकी ओर आकर्षित हो सकता है।

कन्या
कन्या
शुक्र के राशि परिवर्तन से कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गोचर कुंडली में शुक्र की स्थिति से आपकी आमदनी में इज़ाफा हो सकता है।भाग्य के साथ से अपके कई बिगड़ते काम भी इस दौरान बन जाएंगे। इस अवधि में आपकी कोई इच्छा पूरी5 हो सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। कारोबारियों के लिए यह समय उत्तम है। इस दौरान आपको कुछ पुरानी योजनाओं से फायदा मिल सकता है। मन में किसी बात को लेकर उलझन है तो घर के किसी क़रीबी से आप इस दौरान बात कर सकते हैं, आपकी उलझनें दूर हो सकती है।

तुला
तुला
कर्क राशि में शुक्र के गोचर के दौरान आपको नौकरी और बिजनेस में सावधानी से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। विवादों में उलझने की भी संभावना है। कम बोलें और सोच-समझकर बोलना आपके लिए अच्छा रहेगा। आवश्यकता से ज्यादा बोलने से आपकी उलझनें बढ़ सकती हैं। इस दौरान जीवन में थोड़े बहुत उतार-चढाव आ सकते हैं लेकिन किसी शुभ समाचार के मिलने की भी पूरी संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक
शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण नौकरी या कारोबार संबंधी कोई यात्रा होने के योग बन रहे हैं। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। थकान और परेशानी तो होगी लेकिन यात्रा से आपको फायदा भी हो सकता है। लव लाइफ के लिए समय ठीक रहेगा। लवर या लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। इन दिनों में सामाजिक गतिविधियों में आप शामिल हो सकते हैं। इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा। दूर स्थान पर रहने वाले लोगों से मदद और फायदा मिल सकता है।

धनु
धनु
शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। आर्थिक समस्याएं भी हो सकती हैं। लेन-देन या निवेश में किसी तरह का रिस्क न लें। ख़र्चों पर कंट्रोल करें। शुक्र के राशि बदलने से आप अकेले रहना ज्यादा पसंद करेंगे। किसी से विवाद होने की भी संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं। शुक्र के प्रभाव से वासनापूर्ण क्रियाओं में आपका ज्यादा मन लगेगा जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए आप आध्यात्म की ओर बढ़ सकते हैं।

मकर
मकर
नौकरीपेशालोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। शुक्र के इस गोचर के चलते आपके जीवन में रोमांस की भी अधिकता रहेगी। इस राशि के प्रेमी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ अधिक समय बितेगा। शु्क्र के राशि बदलने से दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ भी होगा।

कुंभ
कुंभ
शुक्र के प्रभाव से कामकाज समय से पूरे नहीं हो पाएंगे। आलस्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में महिलाओं से बहसबाजी करने से बचें। किसी भी काम को पूरा करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी या बिजनेस में विवाद होने की संभावना है। सेहत को लेकर सावधानी रखें। इस दौरान कोई नहीं आदत आपको लग सकती है। फालतू खर्चा होने के योग बन रहे हैं। दौड-भाग भी होगी। विपरित लिंग वाले लोगों से संभलकर रहना होगा।

मीन
मीन
गोचर कुंडली के पांचवें भाव में शुक्र होने से आपको फायदा होगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय शुभ है।नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कमाई के नये साधन मिल सकते हैं। विवाहित और प्रेमी जातकों के लिए समय अनुकूल है। इस दौराननई चीजें सीखने में आपका मन लगेगा। लाइफ पार्टनर, लवर या किसी के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी। नई चीजें सीखेंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहेगा। शुक्र के प्रभाव से संतान संबंधी मामलों में परेशानियां दूर होंगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी

Translate »