(अरुण पांडेय/ विवेकानंद)
अपने ससुराल गांव में रहता था मृतक
मामला बभनी थाना क्षेत्र के नधीरा गांव का।

बभनी। थाना क्षेत्र के नधीरा गांव में शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे आम के पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। जिससे क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। परिजनों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बीरबल पुत्र राम बरन उम्र लगभग 45 वर्ष जो बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव का रहने वाला था जो लगभग 25 वर्षों से अपने ससुराल में ही अपना अलग घर बनाकर रहता था। मृतक का बड़ा साला नन्हकू ने बताया कि रात में घर में खाना खाकर सोया था। रात लगभग नौ बजे मृतक की लडकी आरती घर से बाहर निकली तो देखा कि मेरे पिता आम के पेड़ मे गमछे से फांसी लगा लिये है । यह देख आरती हक्का बक्का हो गयी तभी रोते बिलखते हुए परिजनों को बताया फिर सुचना पाकर आस पास के काफी लोगो की भीड जुट गयी। ग्रामिणो द्वारा पुलिस को सूचना दी सुचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने सभी पहलुअो पर जांच शुरु कर दी। पंचनामा के पश्चात शव को कब्जे मे लेकर पोष्टमाटम हेतु दुद्धी भेज दिया। मृतक के पत्नी का भाई नन्हकू ने बताया कि उसकी चार लड़की और एक लड़का भी है जिनमें दो की शादी भी हो चुकी है उसकी पत्नी को टीबी की बिमारी है।किस कारण से मृतक ने फांसी लगाई इसका पता नही चल सका है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal