
सोनभद्र गोली कांड में राजनीति हुई तेज कांग्रेस ने सोनभद्र गोली कांड में मृतक परिजनों को 10 लाख रुपया देने का एलान किया।बताते चले कि सोनभद्र के घोरवल तहसील के उभ्भा गांव में 10 लोगों की गोली मारकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में राजनीति तेज होती जा रही है। विपक्ष जहा योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर विधानसभा में सवाल उठा रहा है। उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, वह मारे गए लोगों के परिवार से मिलने के लिए गई थी। उत्तर प्रदेश में इसे लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। आज सुबह पीड़ित परिजनों से मिलने का बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एलान किया ।मृतक परिजनों को कांग्रेस 10 लाख का रुपया देगी।वही घायलों पर विचार किया जा रहा है कुछ न कुछ देगी कांग्रेस।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal