प्रियंकाजी आप दरअसल कांग्रेस के पुराने पाप देखने जा रही हैं,डॉ0 दिनेश शर्मा,उप मुख्यमंत्री

सोनभद्र। उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए सोनभद्र में जमीनी विवाद को लेकर हुए नर संहार में सीघे कांग्रेस को दोषी बताया है।उन्होंने अपने ट्यूटी मे लिखा है कि,

“प्रियंका वाड्रा जी, गरीब आदिवासियों को 1955 से 1989 तक किसने दंश दिया, किसने डंसा, ये सभी को पता है।आप अपने पूर्ववर्ती कांग्रेसी शासन के पापों पर पर्दा डालने के लिए जो सियासी धरना कर रहीं है, जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।आप दरअसल कांग्रेस के पुराने पाप देखने जा रही हैं।”

आगे लिखा है कि,

“प्रियंकाजी आपकी कांग्रेसी सल्तनत ने देश की व्यवस्था को जिस बुरी स्थिति में डाला था, उसी का नतीजा आज सामने आ रहा है।
गांव में आज भी उस बदहाल व्यवस्था के कारण झगड़े होते हैं, हत्याएं होती हैं, पर कांग्रेस अपने उस अपराध से पल्ला झाड़ कर राजनीति करना चाहती है।”

Translate »