बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत किया गया जागरूक

दुद्धी।(भीमकुमार) जीजीआईसी परिसर में आज छात्राओं को बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को जानकारी देने के लिए कार्यशाला में एस आई प्रेम शंकर मिश्रा ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को एक सार्थक कदम बताया और छात्राओं को खुद की सुरक्षा के लिए कई टिप्स भी दिए गए। और बताया कि 100 व 1090 महिलाओं के सेवा के लिए 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध है। जिसे कभी भी इमरजेंसी में उपयोग किया जा सकता है। और कॉलेज के प्रिंसिपल राधेश्याम ने इस तरह की कार्यशालाओं की आवश्यकता पर सहमति जताई। साथ ही उन्होंने इस तरह के जागरूकता अभियान को महत्वपूर्ण बताया।
Translate »