
सोनभद्र।उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए जमीन विवाद को लेकर खूनी नरसंहार के बाद प्रियंका गांधी शुक्रवार को पीडि़तों का हाल जानने वाराणसी पहुंचीं। इसके बाद सोनभद्र जाने के दौरान उन्हें वाराणसी-मिर्ज़ापुर बार्डर पर नारायणपुर में रोक दिया गया। विरोध में कांग्रेस महासचिव सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं।प्रशासन ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बताते चले कि ट्रामा सेंटर में पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ट्रामा सेंटर के बैक एंट्री गेट से प्रियंका गांधी को हॉस्पिटल में प्रवेश कराया गया। इस दौरान मीडिया को उनसे दूर रखा गया। काफी प्रयास के बाद भी मीडिया बात नहीं कर सकी। प्रियंका गांधी ने चश्मदीद गवाह रामकुमार से घटना की जानकारी ली तथा घायलों का कुशलक्षेम पूछा। घायलों के चोट को भी देखा तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सोनभद्र जिले में 10 लोगों की जघन्य हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश में राजनीति गरमाई
सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मिर्जापुर में रोका
धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, बोलीं-प्रशासन को यह बताना चाहिए कि हमें क्यों रोका जा रहा
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल के दौरान वनवासियों की जमीन हड़पी गई

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal