गुरुवार का राशिफल, आज 3 शुभ योग बनने से 7 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ और धन लाभ

क्या कहते है आपके सितारे

जीवन मंत्र डेस्क।गुरुवार का राशिफल, आज सूर्य-चंद्रमा की शुभ स्थिति से प्रीति नाम का शुभ योग बन रहा है। श्रवण नक्षत्र से ध्वज नाम का एक और शुभ योग बन रहा है। वहीं चंद्रमा और मंगल का दृष्टि संबंध होने से महालक्ष्मी योग बन रहा है। सितारों की इस स्थिति का सीधा फायदा वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों को मिलेगा। जिससे धन लाभ होगा और कई मामलों में किस्मत का भी साथ मिलेगा। वहीं इनके अलावा मेष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों को दिनभर संभलकर रहना होगा।

गुरुवार का राशिफल, 12 राशियों के लिएकुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष
मेष
पॉजिटिव – कुछ खास मामले आप आज निपटा सकते हैं। अपने नजदीकी दोस्तों से सलाह करने पर आपको फायदा होगा। लगभग हर मामले में आपको थोड़ा स्ट्रिक्ट रहना होगा। इससे आपके ज्यादातर काम समय से पूरे हो जाएंगे। प्रेमी से मिलने की इच्छा रहेगी। किसी भी काम और फैसले को लेकर संकोच नहीं करेंगे तो ही फायदे में रहेंगे।
नेगेटिव – छोटी-छोटी बातों की परवाह न करें। विपरीत लिंग वाले लोगों पर ज्यादा ही खर्चा हो सकता है। करियर, भविष्य और टारगेट को लेकर टेंशन हो सकती है। आज कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी के लिए आपको गलतफहमी भी हो सकती है। अपनी इज्जत बचाने या प्रभाव जमाने के लिए आप बड़ा झूठ बोल सकते हैं।
क्या करें – हनुमान मंदिर में सिंदूर दान दें।
वृष
वृष
पॉजिटिव – निजी और कामकाजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। नौकरी और कारोबार में आपको अपने व्यवहार में सुधार करना पड़ सकता है। अचानक यात्रा होने की संभावना है। कामकाज में सफलता मिल सकती है। ऑफिस या फील्ड में ज्यादा समय देना पड़ सकता है। किसी को कुछ कहना चाहते हैं तो साफ -साफ बात करें। भाई-बहनों की मदद भी मिल सकती है।
नेगेटिव – खास लोगों के प्रति अपने व्यवहार में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। नकारात्मक सोच आप पर भारी हो सकती हैं। किसी से कोई अपेक्षा न रखें। भावुकता के कारण परेशानी बढ़ सकती है। घर-परिवार में कुछ कन्फ्यूजन की स्थिति बनने के योग हैं। आप अचानक आक्रामक हो सकते हैं। गलतफहमी के भी आसार बन रहे हैं।
क्या करें – गेहूं या किसी भी प्रकार का अनाज दान दें।
मिथुन
मिथुन
पॉजिटिव – आज शुरू किए गए कामों में थोड़े समय बाद आपको सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ाने के नए तरीके आपको पता चल सकते हैं। बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों के लिए मेहनत का दिन है। दूसरों की मदद करने से फायदा हो सकता है। कुछ क्षेत्रों में नई शुरुआत हो सकती है। समय गंवाए बिना अपने बिजनेस को बढ़ाने या नए सौदों के काम में जुट जाएं।
नेगेटिव – बचत, निवेश और खर्च के मामलों में आप अचानक और तैशपूर्ण फैसले कर सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। जमीन-जायदाद में संशोधन-सुधार के कामों में सावधान रहें। भाइयों और दोस्तों का साथ नहीं मिल पाएगा। कुछ खास कामों में अचानक रुकावटें आ सकती हैं। लेन-देन में झूठ के कारण नुकसान हो सकता है।
क्या करें – सुहाग की 5 सामग्री माता जी के मंदिर में चढ़ाएं।
कर्क
कर्क
पॉजिटिव – आपकी लव लाइफ में आज अच्छे बदलाव आ सकते हैं। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। चंद्रमा आपकी राशि के लिए शुभ है। तनाव से बाहर निकलने में आपको मदद मिल सकती है। आज आप दूसरों की मदद करेंगे। रिश्तेदारों या दोस्तों की मदद से आपको आज फायदा हो सकता है। पुराने मामले सुलझाने के लिए समय सही कहा जा सकता है। दोस्त या प्रेमी के साथ संबंधों में सुधार करने की कोशिश कर सकते हैं।
नेगेटिव – माता के सुख में कमी आ सकती है। खर्चों पर सख्ती से नियंत्रण रखना होगा। कुछ लोगों के कारण आप भावनात्मक रुप से परेशान हो सकते हैं। इसी प्रकार कुछ लोगों से बहस या अनबन जैसी स्थिति भी बन सकती है। आपका ध्यान भी भटक सकता है। भाई-बहनों का सहयोग नहीं मिलेगा तो परेशान हो सकते हैं।
क्या करें – मां या मां समान किसी महिला को सफेद मिठाई खिलाएं।
सिंह
सिंह
पॉजिटिव – वर्क प्लेस पर कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है या कोई खास बातचीत भी हो सकती है। आप कई तरह की समस्याओं से निपट लेंगे। लोग भी आपके लिए मददगार हो सकते हैं। कुछ अनपेक्षित और अच्छी घटनाएं होने के योग बन रहे हैं। उन पर आपको बारीकी से ध्यान देना चाहिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नेगेटिव – गाड़ी, बाइक आदि का उपयोग सावधानी से करें। नौकरी और सेहत के बारे में दूसरों के भरोसे न रहें। नुकसान हो सकता है। आज आप हड़बड़ी में कोई काम की बात ठीक से समझ नहीं पाएंगे। दूसरों को लेकर टेंशन हो सकती है और आप भी दुखी हो सकते हैं। नजदीकी संबंध आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। बेचैनी और उत्सुकता आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। मकान या भूमि संबंधी कामकाज और खर्चे की टेंशन हो सकती है।
क्या करें – मदार (आंकड़े) के पेड़ में पानी डालें।
कन्या
कन्या
पॉजिटिव – आज आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। अचानक धन लाभ की भी संभावना है। आप सक्रिय रहेंगे। आपको कुछ लोगों और घटनाओं से जुड़े इशारे मिल सकते हैं। छोटी बातों पर ध्यान देने से आपको कामकाज में सफलता मिल सकती है। आज आप कोई भी काम एकाग्रता से कर लेंगे। आप दूसरों के लिए मददगार रहें। पुराने दोस्तों के बारे में कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा।
नेगेटिव – परिवार के कुछ खास मामले सुलझने में आपको ज्यादा समय लग सकता है। दूसरों की बुराई न करें। अनजाना डर भी आपको परेशान कर सकता है। सोच-समझकर या किसी की सलाह लेकर ही आपको निवेश करना चाहिए।
क्या करें – अशोक के पेड़ पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।
तुला
तुला
पॉजिटिव – नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। कोई पार्ट-टाइम काम भी शुरू हो सकता है। अटके हुए काम पूरे होने में समय लग सकता है। काम-धंधे में भी कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। नया मोबाइल या व्हीकल आज आप ले सकते हैं या ऐसी योजना बन सकती है।
नेगेटिव – आज आप इस बात को समझें कि कोई मामला या इंसान जैसा दिख रहा है वैसा नहीं है। कोई बड़ा वादा या फैसला भी करने से बचें। आज होने वाली ज्यादातर बातचीत और सौदेबाजी में आपको सावधान रहना होगा। कोई दोस्त ज्यादा ही स्वार्थी हो सकता है, सावधान रहें। आज आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी बातों का गलत मतलब भी निकाला जा सकता है। अपनी भावना या मन की बात किसी से शेयर करने में सावधान रहें। खर्चे संबंधी टेंशन हो सकती है।
क्या करें – किसी भी मंदिर में रुई, घी और मिश्री दान दें।
वृश्चिक
वृश्चिक
पॉजिटिव – आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं भी सफल हो सकती हैं। पुराने विवाद और परेशानियां खत्म हो सकती हैं। चंद्रमा गोचर कुंडली के तीसरे भाव में है इससे दिन भी अच्छा रहेगा। परिवार से जुड़े कई मामले आज आपके दिल-दिमाग पर हावी हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत रहेगी। किसी पुरानी बात को फिर से उठाना समझदारी नहीं है। खरीददारी हो सकती है।
नेगेटिव – आज आपका खर्चा बढ़ सकता है। कुछ लोगों से मनमुटाव हो सकता है। आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। कामकाज में मन कम लगेगा। आपको सावधान रहना होगा। बातों को तोड़ना-मरोड़ना, अपने कामकाज या कही हुई बातों में जरा भी बेईमानी करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
क्या करें – हनुमान मंदिर में लाल ध्वजा (झंडा) चढ़ाएं।
धनु
धनु
पॉजिटिव – पैसा कमाने या निवेश करने का कोई मौका आपको अचानक मिल सकता है। खुद पर भरोसा रखें। भाग-दौड़ भी बहुत रहेगी। आसपास की यात्रा होने के योग हैं। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत होगी। विचार-विमर्श में आपको कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। मन की बातें किसी से शेयर करने की इच्छा हो सकती है। कोई नया व्यक्ति आपसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है। साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर से अट्रैक्शन बढ़ सकता है।
नेगेटिव – अपनी बातों पर जरूरत से ज्यादा जिद करने के कारण बेवजह किसी बहस में फंस सकते हैं। कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। जबरदस्ती कोई काम पूरा करने की कोशिश न करें।
क्या करें – पीले कपड़े में चावल रखें। उन पर हल्दी डालकर लक्ष्मी जी के मंदिर में चढ़ाएं।
मकर
मकर
पॉजिटिव – भाइयों की मदद मिल सकती है। काम-धंधा बढ़ाने के लिए मेहनत की है, तो उसका पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। एक से ज्यादा काम एकसाथ करने का मन बना सकते हैं। आपकी इनकम बढ़ेगी और सोचे हुए काम भी पूरे होंगे। आज आप कोई ऐसा स्टेप ले सकते हैं, जिससे करियर में कुछ अच्छा हो जाएगा। आपका कामकाज बढ़ सकता है। रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है।
नेगेटिव – रोजमर्रा की भाग-दौड़ से निश्चित तौर पर थकावट महसूस हो सकती है। अपने आक्रामक रवैये को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आपका व्यवहार आपके ही लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। सेहत संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है।
क्या करें – काले कपड़े में कोयला रख कर खुद पर से 7 बार घुमाकर नदी या तालाब में डाल दें।
कुंभ
कुंभ
पॉजिटिव – नजदीकी दोस्तों और प्रेमीजनों की मदद मिल सकती है। किसी बुजुर्ग से सलाह लेंगे, तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। उत्सुकता के कारण नई बात भी सीख सकते हैं। किसी भी खास काम के नतीजे के लिए आपको धैर्य रखना होगा। समय का इंतजार करने में ही भलाई है। अपने काम पर ध्यान दें। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
नेगेटिव – चंद्रमा के कारण तनाव और कुछ कामों में आप असफल हो सकते हैं। किसी खास काम को पूरा होने में भी आपको एक्स्ट्रा समय लग सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करेंगे तो काम बिगड़ सकते हैं। आपके साथ कोई न कोई परेशानी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों की आमदनी में कमी आ सकती है। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। काम बिगड़ सकते हैं। नए संबंध शुरू करने के लिए दिन ठीक नहीं है। नए लोगों से बातचीत टाल दें। परेशानियाें वाला दिन हो सकता है।
क्या करें – शनिदेव को तिल चढ़ाएं।
मीन
मीन
पॉजिटिव – अचानक धन लाभ होगा। कोई भी बड़ा फैसला करने के पहले सोचें और किसी से सलाह लेकर ही कोई काम करें। जीवनशैली में थोड़ा सुधार हो सकता है। अपने पक्ष में कोई सफाई देनी हो, तो भी उतनी ही बात करें, जितनी जरूरी हो। खुद को शांत रखें और ठंडे दिमाग से उस पर विचार करें। कामकाज में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम विवाह संबंधी उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।
नेगेटिव – दूसरों की बात मानने के लिए आपको अपनी इच्छाएं मारनी पड़ सकती हैं। किसी दोस्त या साथी की कड़वी बात आपको बुरी लग सकती है। एकदम कोई बड़ा काम शुरू करने से भी आप परेशानी महसूस कर सकते हैं। कोई काम अधूरा भी छोड़ सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।
क्या करें – गाय को रोटी दें।

Translate »