स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष

दुद्धी, सोनभद्र।(भीमकुमार)भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की एक बैठक मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी की अध्यक्षता में नगर में बुधवार को संपन्न हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भाजपा के वरिष्ठ सिपाही स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश का कमान सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के निर्णय का पुरजोर स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ने कहा कि सोनभद्र के पड़ोसी जनपद मिर्जापुर के रहने वाले शालीन व्यक्तित्व के धनी स्वतंत्र देव सिंह पार्टी भारतीय जनता पार्टी के बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं। इनकी सादगी की का आलम यह है कि इन्हें जब प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया, और पार्टी नेतृत्व ने फोन किया तब उन्हें पता चला कि मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। लोग पदों के लिए दौड़ भाग करते हैं, लेकिन ऐसे सरल स्वभाव के स्वतंत्र देव सिंह जो बिना किसी स्वार्थ, बिना किसी लालच के भारतीय जनता पार्टी से एक लंबे अरसे से जुड़े रहे हैं।हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि प्रदेश अध्यक्ष का हाथ मजबूत करने के लिए बूथ लेवल से इसकी शुरुआत हो। समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया जाए।योगी और मोदी के नेतृत्व की क्षमता क्या है इसकी जानकारी आम आदमी को दी जाए। ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करा आगामी 15 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान के तहत उन्हें पार्टी से जोड़ा जाय। अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए हमें संगठन में हर हाल में सहयोग कर प्रदेश अध्यक्ष को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की कमान सौंपनी है। अंत मे सुमित सोनी ने 11 किलो लड्डू मंगवाकर बैठक में शामिल लोगों सहित पत्रकारों व अन्य लोगों का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर मनोज मिश्रा, विपुल मिश्रा, संजय, आशीष जायसवाल, सुनील गुप्ता मंडल महामंत्री भाजयुमो, मोहित अग्रहरी पूर्व भाजयुमो जिलामंत्री, नागेंद्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Translate »