सोनभद्र। आज मंगलवार को रावर्टसगंज में बढ़ौली चौराहे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के बनने पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण किया गया। धर्मवीर तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है ,जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का ही बोलबाला रहा है।

यहां पर बूथ से लेकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही बन सकता है। इस पार्टी में परिवार व धनबल से प्रेरित व्यक्ति का कोई महत्व नहीं है ,यहां सदैव कार्यकर्ताओं को ही श्रेष्ठ पद प्राप्त होता है।

जिला महामंत्री अजीत चौबे ,भाजपा नेता दया शंकर पांडेय, कृष्णमुरारी गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर तय किया, जो इस बात को प्रमाणित करता है कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की पूछ सदैव होती है ,और होती रहेगी। जिसमें मुख्य रुप से कृष्णा प्रसाद तिवारी, दयाशंकर पांडेय, संजय जायसवाल, अजय मिश्रा, अरविंद पांडेय, श्याम उमर,विनोद जायसवाल ,अधिवक्ता ललित नारायण सिंह, गिरधर, धीरेंद्र, राजन गुप्ता ,बृजेश शास्त्री ,कपिल पटेल, सतीश पांडेय, सुशील मिश्रा, देवेंद्र सिंह, विनोद सोनी ,तन्मय त्रिपाठी, नीरज तिवारी, बृजेश, सतेंद्र चौबे, राहुल, सत्यम, मनोज दुबे, सत्येंद्र पांडेय, राम मूरत पटेल, मुन्ना इत्यादि लोगों के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर किया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal