भाजयुमो ने विंढमगंज में बनाए 312 सदस्य मंडल अध्यक्ष का प्रयास ला रहा केशरिया रंग

विंढमगंज/सोनभद्र।(भीमकुमार) भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी की अध्यक्षता में विंढमगंज बाजार में संगठन पर्व सदस्यता अभियान का स्टाल लगाकर 312 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। मंडल अध्यक्ष सुमित सुमित सोनी ने बताया कि 7 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस सदस्यता अभियान में मंडल क्षेत्र के क्षेत्र में दुद्धी, झारो व विंढमगंज में सदस्यता अभियान की स्टाल लगाई जा चुकी है। जबकि आगामी बुधवार को महुली में सदस्यता अभियान की स्टाल लगाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि विंढमगंज में कुल 312 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इसके अलावा अगर किसी को भाजपा की सदस्यता लेनी हो तो वह 8980 80 80 80 पर मिस कॉल देकर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। श्री सोनी ने क्षेत्रीयजनों से ज्यादा से ज्यादा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। इस अवसर पर दिलीप पांडे एडवोकेट, मनोज मिश्रा, विपुल मिश्रा, सुनील गुप्ता, संजय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Translate »