प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया

अनपरा सोनभद्र ।सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सलमानताज पाटिल दिशा निर्देशन पे आज अनपरा एसएचओ शैलेश राय महिला सुरक्षा को गम्भीरता से लेते हुये उन्हें आत्म रक्षार्थ जागरूक किया।उप निरीक्षक सर्वानंद यादव एवं उप निरीक्षक तिरशु यादव ने अनपरा थाने परिसर में आयोजित समाजसेवी महिलाओ को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुऐ महिला के अधिकारों से अवगत कराया।महिला आरक्षी नेहा गुप्ता एवं प्रेमशीला मौजूद महिलाओ को वुमेन पावर 1090,डायल 100,181 नम्बरों की जानकारी दी।उप निरीक्षक थाना अनपरा सर्वानंद यादव ने वुमेन पावर 1090 की जानकारी देते हुये कहा के कुछ बातें ऐसी होती है जो महिलाये लोक लज्जा के कारण अपने अभिवावकों को भी नहीं कह पाती है वो बातें भी 1090 में फोन करके कह सकती हैं और नाम गुप्त रखकर तुरन्त कारवाइ की जाती है।साथ ही उन्होंने डायल 100 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

उप निरीक्षक थाना प्रभारी ने कहा के अब सिर्फ एक काल पर सहायता पहुंचेगी।महिला कहीं भी हाेंगी आैर किसी भी परेशानी हाेंगी ताे ताे उन्हे बस 181 पर एक फाेन करना हाेगा।महिलाआें की समस्याआें का समाधान हाे सके इसी उद्देश्य से यूपी सरकार महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत प्रदेश की महिलाओ की सुरक्षा के लिए 181 महिला हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।इतना ही नही विशेष परिस्थिति में थाना अनपरा के मोबाइल नंबर 9454404272 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते है।

Translate »