
लोक निर्माण विभाग
सेतुओं के निर्माण में रू0 2787.45 करोड़ की धनराशि होगी व्यय
लखनऊ, दिनांक 12 जुलाई 2019।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल दिशा निर्देशन में वर्ष 2019-20 में 8 बड़ी नदियों पर 40 पुल बनाएं जा रहे हैं। इन निर्माणाधीन पुलों पर रू0 2787 करोड़ 45 लाख की धनराशि खर्च होगी।
उ0प्र0 राज्य सेतु निगम के प्रबन्ध निदेशक से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 पुल गंगा नदी पर, 03 पुल रामगंगा नदी पर, 10 पुल यमुना नदी पर, 05 सेतु घाघरा नदी पर, 02 सेतु बेतवा नदी पर, 11 सेतु गोमती नदी पर, 01 पुल केन नदी पर और 01 पुल चम्बल नदी पर बनाया जा रहा है। गंगा नदी पर बन रहे पुलों पर रू0 1028 करोड़ 78 लाख, रामगंगा नदी पर बन रहे पुलों पर रू0 121 करोड़ 79 लाख, यमुना नदी पर बन रहे 10 पुलों पर रू0 492 करोड़ 67 लाख, घाघरा नदी पर बन रहे 05 पुलों पर रू0 774 करोड़ 83 लाख 76 हजार, बेतवा नदी पर बन रहे 02 पुलों पर रू0 111 करोड़ 75 लाख, गोमती नदी पर बन रहे 11 पुलों पर रू0 154 करोड़ 54 लाख, केन नदी पर बन रहे पुल पर रू0 41 करोड़ 64 लाख और चम्बल नदी पर बन रहे पुल पर रू0 61 करोड़ 43 लाख की लागत आयेगी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal