सोनभद्र। आज शुक्रवार को शिवसेना का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय ने जिलाधिकारी को सावन मास में कावर यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों के विषयों से अवगत कराया।

जिसमे विजयगढ़ दुर्ग से शिवद्वार मार्ग को विशेष रूप से बनवाया जाये, सावन मास में कावर यात्रा के दौरान विजयगढ़ दुर्ग से शिवद्वार मार्ग में कावरियों के लिए भोजन, दवा, और विश्राम स्थल की व्यवस्था करने की मांग की साथ की रामसरोवर के जल एवं आस पास के जगह को साफ़ करने की भी मांग की साथ ही सावन मास में खुले में मांस की बिक्री पे प्रतिबंध लगाने की मांग की। जिसपे जिला जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट रूप से सभी विषयों पे उचित कार्यवाही का आसवासन दिया।
इस अवसर पे जिलामहासचिव चंद्रशेखर, जिला उपप्रमुख अतुल त्रिपाठी, जिला सचिव विशेष पाण्डेय, घोरावल विधानसभा अध्यक्ष सुनील पाण्डेय सोनू, रमेश पाठक, प्रमोद मिश्रा ,संजय आदि शिवसैनिक मौजूद रहे ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal