सोनभद्र। मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद को पत्र लिख कर सोनभद्र बार एसोसिएशन, सोनभद्र ने अवगत कराया है।
गौरतलब है कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा पत्र 06 जुलाई 2019 के पत्रांक संख्या 3236/19 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि सरकार द्वारा किए जा रहे गांवो में न्यायालय की स्थापना के विरोध में 12 जुलाई 2019 को प्रदेश भर के अधिवक्ता विरोध दिवस मनाएंगे। पत्र के माध्यम से यह भी अवगत हुआ कि प्रदेश स्तर पर सभी जिलों के ग्राम्य न्यायालयों के लिए जजों, अधिकारियों व कर्मचारियों की भर्ती नही की गई है, तथा आधारभूत संरचनाओं की पूर्णतया कमी है, ऐसी स्थिति में न्यायिक कार्यो में अराजकता की वृद्धि होने से सामाजिक व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ेंगे।
इस स्थिति में सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा उक्त असुविधा के निराकरण हेतु मूलभूत संरचनाओ, जजों एंव कर्मचारियों के स्थानों की भर्ती किए जाने हेतु की मांग करता है।इस मौके पर अधिवक्ता बन्धु में रमेश राम पाठक, सुरेश पाठक, ब्रज भूषण तिवारी, अशोक चौबे, रजनीश चौबे, रवी प्रकाश तिवारी, वारिस अली, जगजीवन सिंह, आशुतोष दीक्षित, कमलेश पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, ब्रजेश, रमेश कुमार पाण्डेय, जितेंद्र देव पाण्डेय, ब्रजेश पाण्डेय, लाल बाबु मिश्रा, विजय जायसवाल आदि सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal