अधिवक्ता संघ ने किया कार्य बहिष्कार

दुद्धी।(भीम कुमार) आज शुक्रवार को कौंसिल बार उ0प्र0 के आह्वान पर दुद्धी बार व सिविल बार के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत होकर न्यायालय में जजों अधिकारियों कर्मचारियों की नियुक्ति नही होने को लेकर गम्भीरता से लेते हुये आधार भूत संरचनाओं की पूर्ण कमी के वावजूद ग्राम न्यायालय की स्थापना की जा रही है।जिसको लेकर आज कार्य वहिष्कार किया गया है। कुलभूषण पांडेय व रामलोचन तिवारी अध्यक्ष व सचिव आनंद गुप्ता ने कहा कि शासन के द्वारा ग्राम न्यायालय की स्थापना की जा रही है। परंतु इस पर किसी भी तरह की कोई भर्ती नही की गई। एवं आधार भूत संरचनाओं की पूर्ण कमी है। ऐसी परिस्थिति में न्यायायिक कार्यो में अराजकता की बढ़ोतरी होने से सामान्य व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ रहा है। जिसका आज पूरे प्रदेश में कौंसिल बार उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में अधिवक्ता कार्य बहिष्कार किये है।

Translate »