दुद्धी। क्षेत्र के ग्राम बीडर में बुधवार की अलसुबह एक महिला को अज्ञात सर्प ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद महिला को चक्कर व बेहोशी छाने लगी। परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराए, जहां महिला का उपचार जारी है। 35 वर्षीय राजकुमारी पत्नी अनिल कुमार बुधवार की तड़के 5 बजे अपने घर मे झाड़ू लगा रही थी। इस बीच कमरे के कोने में रखे सामानों के बीच बैठा कोई जहरीला सांप उसके उंगली में काट लिया। जागरूक परिजन बिना किसी झाड़फूंक के चक्कर में पड़े सीदे महिला को सरकारी अस्पताल लाये जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ विनोद सिंह द्वारा एन्टी स्नैक वेनम (सांप की सुई) व अन्य इंजेक्शन लगा माहिला की प्राणरक्षा की। सर्पदंश की शिकार महिला की स्थिति में सुधार बताया जाता है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal