महाराष्ट्र के कई शहरों में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है

मुंबई। महाराष्ट्र के कई शहरों में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। मुंबई के ज्यादातरइलाकों में पानी भरने से जाम लगा। विमानों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। मुंबई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि बारिश के चलतेसुबह 9.15 बजे से विजिबिलिटी लगातार बदल रही है। इससे फ्लाइट्स लेट हुईं, लेकिन अब तक कोई फ्लाइट रद्द नहीं की गई। तीन उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। दूसरी ओर, दिल्ली में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट है।

उधर, मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के 17 राज्यों में अगले 3 से 4 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान उत्तर-पूर्वी, दक्षिण और पश्चिमी तटीय राज्यों भारी बारिश की संभावना है। अरब सागर में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिससे कर्नाटक के तटीय इलाकों में तेज लहरें उठ सकती हैं। केरल, लक्षद्वीप में अलर्ट है।

शनिवार और रविवार को पूर्वी राजस्थान, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लगातार बारिश से 14 जलाशयों में पानी बढ़ गया है। नासिक में 24 घंटे में रिकाॅर्ड 17 सेमी से ज्यादा बारिश हुई। गोदावरी नदी के किनारे से 250 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। गुजरात के वलसाड में भी बाढ़ के हालात हैं।

Translate »