
एक सप्ताह तक चला वन महोत्सव का आयोजन
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर वन रेंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत काचन स्थित नव निर्मित गो आश्रय परिसर में रविवार को वन क्षेत्रीय अधिकारी शाहजादा स्माइलुद्दीन की अगुवाई में सप्ताह भर चले पौधरोपण कर वन महोत्सव का समापन पौध रोपण और जंगलो के सरक्षण किये जाने के संकल्प के साथ हुआ।इस मौके पर रेंजर श्री स्माइलुद्दीन ने कहा कि कांचन के गो आश्रय सरक्षण केंद्र परिसर में फलदार और इमारती पौधे लगाए जाएंगे।अभी 15पौधे रोपा जाना एक शुरुआत है।इस परिसर को मॉडल गो आश्रय केन्द्र बनाना सबका मकसद है।कहा कि पूरे सप्ताह में विभिन्न वर्गों और समुदाय के बीच जागरूता के लिए आयोजन को सफलता मिली है।आने वाले समय मे लोग पेड़ो की कटान रोकने में अहम भूमिका निभाएंगे।और घर घर पौधे रोपे जाने का संकल्प पूरा होगा। मौके पर ग्राम प्रधान मुहम्द कुदुश वन दरोगा विजेंद्र सिंह ,साबिर हुसैन,राजेन्द्र,केवल राम ,आदि उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal