सोनभद्र। आज डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयन्ती पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारम्भ भाजपा कार्यालय छपका रावर्ट्सगंज में किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय रहे। सदस्यता अभियान का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।आज 120 लोंगो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेंय ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया ।कार्यक्रम कि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र वं संचालन जिला सदस्यता अभियान प्रमुख आशुतोष चतुर्वेदी ने किया।
सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक एैसी पार्टी है जिसमें लोकतांत्रिक ढंग सदस्यता होती है, यही कारण है की भाजपा का बूथ से लेकर मण्डल स्तर के कार्यकर्ता भी क्षेत्र व प्रदेश राष्ट्रीय पदाधिकारी बनते है पार्टी ने हर बूथ को तीन श्रेणी ।ए ठए ब्ए में विभाजित किया है ब्ए श्रेणी वाले बूथ पर सभी प्रदेश के पदाधिकारी, क्षेत्रिय पदाधिकारी व जिले के पदाधिकारीयों को सदस्यता करना है हर बूथ पर 50 सदस्य बनाना अनिवार्य है, सदस्यता अभियान आज से शुरू हो रही है जिसे कार्यकर्ता संगठन पर्व सदस्यता अभियान के रूप में सदस्यता करने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं ने लिया।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से हम सभी कार्यकर्ता मिल जुल कर काम किया उसी का परिणाम है कि आज भाजपा हर उचाई पर जाने का काम कर रही है आज पूरे देश में 22 प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दल की सरकार है जिसमें पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं का है भाजपा एक बार पुनः सदस्यता शुरू किया है सदस्यता अभियान के माध्यम से अपने सदस्यों की संख्या और बढ़ाने का लक्ष्य रखा है जिसे हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पूरा करना है भाजपा एक लोकतात्रिक पार्टी है, जिससे छोटे से कार्यकर्ता को जिले क्षेत्र प्रदेश में पदाधिकारी बनाया जाता है और अन्य दल परिवार वादी है जिसमें केवल अपने परिवार के लोग अध्यक्ष बनते है, परन्तु भाजपा ही एक एैसी पार्टी है जिसमें बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।
बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेश मिश्र, ओंकार केशरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलखन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, ओबरा विधायक, संजय गोड़, छानबे विधायक राहुल कोल, गोविन्द यादव, धर्मवीर तिवारी, सदर ब्लाक प्रमुख अशोक पटेल, नगवा ब्लाक प्रमुख, प्रशान्त सिंह, जिला मिडिया प्रभारी अनुप तिवारी, ओबरा चेयरमैन प्राणमती देवी, चुर्क चेयरमैन गीता देवी, जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, इं0 रमेश पटेल, जिला महामंत्री अजीत चौबे, रामसुन्दर निषाद, अजीत सिंह कंग अनिल सिंह गौतम जिलामंत्री शम्भू नारायण सिंह, राजनारायण तिवारी, सुनिल सिंह, सुनिता पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष राजेश मिश्रा सन्तोष शुक्ला, संजय जायसवाल प्रशान्त श्रीवास्तव कैलाश वैसवार, राजेश अग्रहरी, प्रभाशंकर मिश्र ओम प्रकाश दूबे, दया श्ांकर पाण्डेय, अजीत रावत विशाल पाण्डेय, अशोक मौर्या, रंजना सिंह, विनय श्रीवास्तव मंजू गिरि मनीषा राय, सोनी रावत, आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal