कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजपूर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान शुरू

सोनभद्र।जिला पंचायत क्षेत्र राजपुर में उप चुनाव आज। सुबह सात से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है।40 हजार मतदाता करेगे तीन प्रत्यासियो के भाग्य का फैसला।मतदान के लिए 30 पोलिंग सेंटर व 57 बूथ बनाये गए है।जनपद में रिक्त पडे कुल 25 अलग-अलग पदों ,

जिनमे क्षेत्र पंचायत सदस्य,ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पर उप चुनाव होना था। लेकिन जिला पंचायत राजपुर के अलावा सभी सीटों पर निर्विरोध हो गया, या प्रत्यासियो ने नामंकन ही नही किया।चुनाव बैलेट पेपर से कराया जा रहा है।सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
राजपुर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव आज सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ हो गया। इस उपचुनाव के लिए चुनाव मैदान में 3 प्रत्याशी खड़े हैं ,जिनके भाग्य का फैसला 40,000 मतदाता करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।राजपुर जिला पंचायत चुनाव में कुल 30 पोलिंग सेन्टर और 57 बूथ बनाए गए हैं।
बताते चलें कि कुछ माह पूर्व राजपूर जिला पंचायत सदस्य बीना सिंह की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी, जिसके बाद से यह सीट खाली चली आ रही थी।

Translate »