कृष्ण कुमार गिरी “उर्फ”टामबाबा” चुने गये अध्यक्ष

-चूडिहर देबी माता सेवा समिति के चुनाव संम्पन।

गुरमा,सोनभद्र।चोपन थाना अन्तर्गत क्षेत्र मे प्रसिद्ध व लोगो का आस्था का केन्द्र माँ चूडिहर देबी मंदिर सेवा समिति सलखन के प्रणाग मे शुक्रवार के दिन समिति के पदाधिकारी व सदस्यो की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई जिसमे आगामी मंदिर पर होने वाले कार्यक्रम व कार्ययोजना तैयार किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमे सर्वसम्मत से कृष्ण कुमार गिरी “उर्फ”टामबाबा को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। जिसमे शिव कुमार पांडेय को संरक्षक, अशोक सिंह को संयोजक,पुर्व प्रधान सलखन विक्रम को उपाध्यक्ष,सुभम सिह को महामंत्री, दिनेश कुमार को कोषाध्यक्ष,रामलोचन को व्यवस्थापक, प्रदीप कुमार को मंत्री बनाया गया है।वही कमेटी के सदस्य के रूप मे राजनाथ, राजकुमार सोनी, विजय कुमार, बलिराम जायसवाल, पल्लव विश्वास,रामप्रवेश दिलिप जायसवाल,भोला जायसवाल, समेत दर्ज़नों लोग को सदस्य बनाया गया है।

Translate »